यूपी विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने जारी की पहली लिस्ट, आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान

UPT | बसपा ने जारी की आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।

Oct 24, 2024 16:44

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी बसपा ने गुरुवार को उम्मीदवरों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को उम्मीदवरों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है। मैनपुरी में करहल से अवनीश कुमार शाक्य को टिकट दिया गया है। अम्बेडकरनगर जिले की कटेहरी से अमित वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को टिकट दिया है।

इन चेहरों पर भी लगाया दांव
इसके साथ ही कानपुर नगर की सीसामऊ से वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मैदान में उतारा है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद विधानसभा सीट से परमानंद गर्ग और मिर्जापुर की मझवां सीट से दीपक तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। करहल सीट पर अवनीश कुमार शाक्य के सामने भाजपा के अनुजेश यादव और समजवादी पार्टी के तेज प्रताप सिंह यादव होंगे। अनुजेश सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं। करहल सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट से अभी उम्मीदार की घोषणा नहीं की है। सभी नौ सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना के साथ नतीजे घोषित हो जाएंगे।



सात सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार
  • मैनपुरी की करहल से अनुजेश यादव।
  • अंबेडकरनगर की कटेहरी से धर्मराज निषाद
  • गाजियाबाद से संजीव शर्मा।
  • प्रयागराज की फूलपुर से दीपक पटेल
  • मुरादाबाद की कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर।
  • मिर्जापुर की मझवां से सुचिस्मिता मौर्य।
  • अलीगढ़ की खैर से सुरेंद्र दिलेर।

Also Read