सिजी सिटी वेट लैंड में अगले महीने होगा ‘विहंग उत्सव’: जुटेंगे पर्यावरण प्रेमी, प्रकृति से रूबरू होंगे बच्चे

UPT | सिजी सिटी वेट लैंड में अगले महीने होगा ‘विहंग उत्सव

Oct 24, 2024 21:26

सीजी सिटी में 37 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए गए वेट लैंड में अगले महीने पर्यावरण प्रेमियों का जमावड़ा लगेगा। एलडीए 15 व 16 नवम्बर को पर्यावरण जागरूकता के तहत यहां विहंग उत्सव-2024 का आयोजन करेगा।

Lucknow News : सीजी सिटी में 37 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए गए वेट लैंड में अगले महीने पर्यावरण प्रेमियों का जमावड़ा लगेगा। एलडीए 15 व 16 नवम्बर को पर्यावरण जागरूकता के तहत यहां विहंग उत्सव-2024 का आयोजन करेगा। जिसमें बर्ड वॉचिंग, क्विज कॉन्टेस्ट, नुक्कड़ नाटक, पेन्टिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता समेत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से बच्चों व युवाओं को प्रकृति से रूबरू कराया जाएगा।

ईको टूरिज्म का केन्द्र
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने सीजी सिटी (चक गंजरिया) में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे वेट लैंड विकसित किया है, जोकि लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र है। वेट लैंड से शहर में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी व विदेशी पक्षियों के प्राकृतिक वास को बढ़ावा मिला है और वर्तमान में कई अलग-अलग प्रजतियों के पक्षियों ने यहां डेरा डाल रखा है। वेट लैंड में पर्यटकों की सहूलियत के लिए बर्ड वॉचिंग हाईड, वॉच टावर व व्यूइंग डेक निर्मित किये गये हैं, जहां से प्राकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा क्षेत्र में भ्रमण के लिए स्टैम्ड पाथ-वे व रेलिंग बनवायी गयी है।



विहंग उत्सव में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि बच्चों व युवाओं को पक्षियों के इस प्राकृतिक वास से रूबरू करवाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एलडीए यहां विहंग उत्सव-2024 का आयोजन करने जा रहा है। इसके अंतर्गत 15 व 16 नवम्बर को वेट लैंड में बर्ड वॉचिंग, क्विज कॉन्टेस्ट, नुक्कड़ नाटक, पेन्टिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। इसमें फोटोग्राफ्स व पेन्टिंग को वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा और विजेता चुने जाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के पर्यावरण विदों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिनके द्वारा बच्चों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए उनका ज्ञानवर्द्धन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
इसके अलावा यहां सभी वर्ग के लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलाकारों द्वारा मधुर संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से किया जाएगा। गुरूवार शाम एलडीए व वन विभाग की संयुक्त टीम ने वेट लैंड का निरीक्षण करके कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली है।

Also Read