UP Weather Update : जोरदार बारिश के लिए तैयार रहे यूपी, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल

UPT | UP Weather News

Jul 01, 2024 11:47

उत्तर प्रदेश में मानसून आते ही मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में मानसून आते ही मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। रविवार को भी बारिश के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक ही रहा। इस समय प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इसलिए लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।


ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मॉनसून का सक्रिय दौर जारी है और इसके कारण बारिश का सिलसिला भी बना हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह में उत्तर प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। बता दें कि रविवार को हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, प्रयागराज, झांसी, उरई, हमरीपुर, अलीगढ़, लखनऊ जैसे शहरों में बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। कानपुर में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 30.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियाँ सक्रिय रहने की संभावना है।

गरज के साथ हो सकती बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मॉनसूनी वर्षा का समय आ गया है। यहां तक कि मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं एवं आसपास इन सभी जगहों में बारिश के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Also Read