Breaking News : यूपी में आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, IAS मेधा रूपम बनीं कासगंज की नई DM

UPT | IAS मेधा रूपम कासगंज की नई DM बनाई गईं

Jun 25, 2024 19:40

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। IAS मेधा रूपम कासगंज की नई DM बनाई गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और आईएएस अधिकारी मेधा रूपम को कासगंज की नई DM बनाया गया...

Kasganj News : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। IAS मेधा रूपम कासगंज की नई DM बनाई गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और आईएएस अधिकारी मेधा रूपम को कासगंज की नई DM बनाया गया है। मेधा रूपम ने अपने करियर की शुरुआत शूटिंग प्लेयर के तौर पर की थी। केरल की स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेलकर तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। साथ ही, केरल स्टेट का रिकॉर्ड भी उन्होंने तोड़ा। इसके बाद वह आईएएस अधिकारी बन गई। वह वर्ष 2014 बैच की आईएएस अफसर हैं।

इन आईएएस अधिकारियों के तबादले
यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसमें IAS मेधा रूपम कासगंज की नई DM बनाई गईं हैं। वहीं, IAS मनीष बंसल सहारनपुर के नये DM बनाये गए। डीएम चित्रकूट अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर बने और अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद का DM बनाया गया।



कौन हैं मेधा रूपम
मेधा रूपम ने उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक किया है। मेधा रूपम का जन्म यूपी के आगरा हुआ था। पिता ज्ञानेश गुप्ता भी एक आईएएस अफसर हैं। पिता की पोस्टिंग केरल में थी तो मेधा की शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से हुई। वर्ष 2008 में उन्होंने 12वीं पास किया। इसी दौरान उनका लगाव शूटिंग से हुआ। आईएएस मेधा रूपम ने 10 मीटर की एयर रायफल पीपी साइट में ट्रेनिंग ली और केरल की स्टेट शूटिंग चैपिंयनशिप हिस्सा लेकर वो कर दिखाया, जो कभी नहीं हुआ। उन्होंने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए केरल स्टेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Also Read