Lucknow News : युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, तनाव के कारण की आत्महत्या

UPT | एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह

Oct 16, 2024 15:11

मड़ियांव इलाके में एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध हथियार बरामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Lucknow News : राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध हथियार बरामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

परेशान चल रहा था युवक
मृतक अबरार सीतापुर जिले के खैराबाद में जलालपुर बनका गांव का रहने वाला था। वह लखनऊ में अपने भाई मुस्तफा के साथ फैजुल्लागंज में रहता था। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि युवक ने बीते मंगलवार को देर रात खुद को गोली मार ली। बड़े भाई ने बताया की गोली की आवाज सुनने के बाद जब उसे देखा, तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया की दो-तीन दिन से अबरार कुछ परेशान चल रहा था। कारण भी पूछा, लेकिन वह टाल गया। दो दिन पहले अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। 
  


मामले की जांच कर रही पुलिस  
एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय अबरार उर्फ इमरान जो सीतापुर जिले के खैराबाद स्थित जलालपुर बनका गांव का रहे वाला था उसने लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित अपने निवास पर बीती रात आत्महत्या कर ली। वह अपने बड़े भाई मुस्तफा के साथ सिन्हा कॉलोनी में रहता था। रात करीब 12:30 बजे अबरार ने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए और अबरार को गंभीर अवस्था में पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी अलीगंज ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है और अबरार के परिवार से पूछताछ जारी है। युवक ने आत्महत्या क्यों कि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। साथ ही उसके पास तमंचा कहां से आया पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। 

Also Read