Lucknow News : यूपी में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान में ग्राम्य विकास विभाग रहा सर्वश्रेष्ठ

UPT | एक पेड़ मां के नाम अभियान

Oct 16, 2024 18:36

ग्राम्य विकास विभाग के चलाये गये 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करने का कीर्तिमान बनाया गया है। प्रदेश में 20 जुलाई को अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत 13.54 करोड़ पौधे लगाकर ग्राम्य विकास विभाग ने अभियान में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।

Lucknow News : ग्राम्य विकास विभाग के चलाये गये 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करने का कीर्तिमान बनाया गया है। प्रदेश में 20 जुलाई को अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत 13.54 करोड़ पौधे लगाकर ग्राम्य विकास विभाग ने अभियान में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। ग्राम्य विकास विभाग में प्रदेश में जनपदों की बात करें तो लखीमपुर खीरी ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए योजनांतर्गत 43.24 लाख से ज्यादा पौधरोपण किया।

​​​​लखीमपुर खीरी जनपद रहा अव्वल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ गांवों में निवास करने वाले आम नागरिकों की सहभागिता ने इस महाअभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। बीते वर्षों से निरंतर प्रदेश में योजना के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। यूपी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए सरकार ने इस वर्ष ग्राम्य विकास विभाग को 13 करोड़ का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य को पार करते हुए 13.54 करोड़ से भी ज्यादा पौधरोपण किया गया।

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/2gfk14YSX_U?si=2QsK6q_eXKsWq2XG" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>

पांच वर्षों में इस तरह रहा ग्राम्य विकास विभाग का प्रदर्शन
ग्राम्य विकास विभाग ने बीते सालों में भी वृक्षारोपण के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। गत 5 वर्षों की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2019-20 में आवंटित लक्ष्य 1018.52 लाख के सापेक्ष शत्-प्रतिशत 1018.52 लाख पौधे रोपे गए थे। वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 880.00 लाख के सापेक्ष 874.11 लाख पौधे रोपे गए थे। वर्ष 2021-22 में लक्ष्य 1056.00 के सापेक्ष 1053.42 लाख पौधे लगाए गए थे। वहीं वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्य 1232.00 लाख के सापेक्ष 1228.05 लाख पौधे रोपित किये गये तथा वर्ष 2023-24 में लक्ष्य 1259.20लाख के सापेक्ष 1323.89 लाख पौधों का रोपण कर किया गया। वहीं वर्तमान वर्ष 2024-25 में लक्ष्य 1300.15 के सापेक्ष 1354.62 लाख पौधों का रोपण कर रिकॉर्ड स्थापित किया गया।

इन जनपदों में भी बेहतर प्रदर्शन
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी. एस. प्रियदर्शी ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपदों को लक्ष्य आवंटित किया गया। जनपदों द्वारा वृक्षारोपण के महाअभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया, जिसमें लखीमपुर खीरी जनपद में सबसे अधिक 43 लाख से भी ज्यादा पौधरोपण किया गया, सोनभद्र ने 37 लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया, जबकि हरदोई ने भी 33 लाख से ज्यादा पौधरोपण कर अपना योगदान दिया।

Also Read