Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में मानसून की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए आज आईएमडी अपडेट

UPT | गाजियाबाद में मानसून की पहली बारिश से सड़कों के किनारे जलभराव।

Jun 27, 2024 08:33

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ, 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद

Short Highlights
  • देर रात शुरू हुई बारिश ने दिलाया उमस से छुटकारा
  • आज दिन भर बारिश और तेज हवाओं का रहेगा माहौल
  • गाजियाबाद में रविवार तक बारिश का यलो अलर्ट जारी  
     
Ghaziabad weather : गाजियाबाद में मासनसून की पहली बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। देर रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से छुटकारा दिलाया है। पहली ही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। निगम के नाला सफाई के दावों के बीच किनारे पड़ी सिल्ट लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। वाहन चालकों के लिए बारिश के बीच सड़कों पर पड़ी सिल्ट हादसों को दावत दे रही है। 

ट्रांस हिंडन के साथ पूर्वी दिल्ली में तेज बारिश का दौर
गाजियाबाद ही नहीं पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश शुरू है। सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन के साथ पूर्वी दिल्ली में तेज बारिश का दौर जारी है। नोएडा में बारिश का माहौल है। इस समय आसमान में काले बादल छाये हुए हैं। और हवा चल रही है। 

आज से रविवार तक बारिश का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज से रविवार तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब इस सप्ताह बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। बारिश से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने आज गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ, 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 

बारिश से सड़कों पर जलभराव 
बारिश से गाजियाबाद की सड़कों पर जलभराव हो गया है। मानसून की पहली बारिश हालांकि इतनी जोरदार नहीं है। लेकिन रात से हो रही बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

Also Read