आप का मिर्जापुर में प्रदर्शन : केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में पत्रकारों के साथ हो रहा गलत व्यवहार

UPT | आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Mar 28, 2024 19:21

राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा फर्जी शराब घोटाले में गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को दिल्ली में आप कार्यकर्ता ऐतिहासिक प्रदर्शन किया...

Mirzapur News : राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा फर्जी शराब घोटाले में गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस कर्मियों ने बुरा व्यवहार किया। बर्बरता और दुर्व्यवहार के विरोध में आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन को सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बीसिंह और प्रदेश सचिव काशीप्रांत सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मिर्जापुर में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में मीडिया हो या संविधान और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। सरकार पुलिस के डंडे के बल पर लोकतंत्र में आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई और लाठीचार्ज का आम आदमी पार्टी घोर विरोध करती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सच्चाई ना दिखाने का दबाव बनाना लोकतंत्र को समाप्त करने के बराबर है। वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। 

पत्रकारों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी पत्रकारों के साथ खड़ी है। हम पत्रकारों के साथ किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों पत्रकारों के ऊपर लाठीचार्ज तानाशाही व्यवस्था को दर्शाता है। लोकतंत्र में साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता। आम आदमी पार्टी पत्रकारों के ऊपर बर्बरता की घोर निंदा करती है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से केंद्र सरकार डरी
 इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव अधिवक्ता दिलीप सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा केंद्र सरकार डरी हुई है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा देश आक्रोशित है। 

इन लोगों ने किया हंगामा
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम आश्रम यादव जिला उपाध्यक्ष, रामबाबू यादव नगर विधानसभा अध्यक्ष ,महताब अली नगर अध्यक्ष, सत्यम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूथ विंग, विशाल कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, संतोष सोनी, जैनेंद्र प्रसाद, राजकुमार यादव, ताहिर राजपति, गौतम राम, सजीवन गौतम, मनीष सिंह, विमला देवी, राजकुमार, कसेरा, मीरा कुमारी, पद्मिनी गुप्ता, छोटेलाल तिवारी, सीमा खान और आनंद कुमार सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read