Mirzapur lok sabha Result : मिर्जापुर में अनुप्रिया की हैट्रिक, तीसरी बार बनीं सांसद

UPT | अनुप्रिया पटेल

Jun 04, 2024 19:37

मिर्जापुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कब्जा जमा लिया। जीत का अंतर भले कम रहा, लेकिन अनुप्रिया पटेल ने जीत हासिल कर क्षेत्र में इतिहास रचा है। अनुप्रिया पटेल ने 438404 वोट प्राप्तकर जीत की हैट्रिक...

Mirzapur News : देश में लोकसभा चुनाव एक जून को संपन्न होने के बाद आज मतगणना भी संपन्न होने के कगार पर है। इसी बीच यूपी की मिर्जापुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कब्जा जमा लिया। जीत का अंतर भले कम रहा, लेकिन अनुप्रिया पटेल ने जीत हासिल कर क्षेत्र में इतिहास रचा है। अनुप्रिया पटेल ने 438404 वोट प्राप्तकर जीत की हैट्रिक लगाया। इस बार 45741 वोटों के अंतर से अनुप्रिया जीती है।

1104186 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल और एक पिंक बूथ बनाया गया था। मिर्जापुर संसदीय सीट में शामिल पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1906327 मतदाता जिसमें 999567 पुरुष और 906691 महिला तथा 69 थर्ड जेंडर हैं। 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25509 है। जबकि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 35457 है। इसी प्रकार13236 दिव्यांग वोटर है। सर्विस वोटरों की संख्या 3125 है। जिले में 1104186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सपा के रमेश बिंद को मिली करारी हार
मंगलवार की सुुबह मतगणना शुरु हुई तो उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहा। कभी अनुप्रिया पटेल तो कभी समाजवादी पार्टी के रमेश बिंद आगे रहे। शुरुआती समय में रमेश बिंद ने लगातार बढ़त बनाये रखा। बीच-बीच में अनुप्रिया बढ़त बनाई, पर वह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रहा। हालांकि, 15 चक्र के बाद अनुप्रिया पटेल ने न सिर्फ बढ़त बनाई बल्कि वोटो का अंतर भी अधिक रहा। जो अंत तक बढ़ता चला गया। अपना दल एस से अनुप्रिया पटेल ने मत पाकर समाजवादी पार्टी के रमेश बिंद को मतो से हराया। रमेश बिंद को मत मिला। बसपा के मनीष त्रिपाठी को मत मिला। अपना दल कमेरावादी के दौलत सिंह पटेल को मत मिला।

2014 में अनुप्रिया पटेल को 436,536 वोट मिले
अनुप्रिया पटेल भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दो बार मिर्जापुर सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। 2014 में अनुप्रिया पटेल को 436,536 वोट मिले। वहीं विपक्षी पार्टी बसपा की समुंद्रा बिंद को 217,457 वोट से ही संतोष करना पड़ा। समुद्रा बिंद, रमेश बिंद की पत्नी हैं। 219079 वोट से अपना दल एस भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की।

Also Read