मिर्जापुर न्यूज : आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का गठन, रविंद्र सिंह चड्ढा बने जिला अध्यक्ष 

UPT | प्रमाण पत्र सौंपते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी

Apr 07, 2024 14:53

आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार चड्ढा ने रविवार को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ मिर्जापुर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की...

Mirzapur News (Santosh Gupta) : आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार चड्ढा ने रविवार को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ मिर्जापुर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यक्रम का आयोजन मिर्जापुर बीसिंह अकादमी भरूहना स्थित पार्टी के जिला  कार्यालय पर किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीसिंह से स्वीकृति आदेश प्राप्त करके आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट मौजूद रहे।

रविंद्र सिंह चड्ढा जिला अध्यक्ष, नसीम खान बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष 
व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी में रविंद्र सिंह चड्ढा को जिला अध्यक्ष मिर्जापुर, नसीम खान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक द्विवेदी, शुभम पांडे, प्रवीण गुप्ता, राघवेंद्र दुबे, अमरदीप सिंह चड्ढा, देवेंद्र गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष न्यूक्त किया गया। इसके अलावा रवि कुमार गुप्ता को जिला महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ, बृजबलि और समीर सिंह को जिला सचिव, इस्लाम खान को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कमेटी को बधाई देते हुए आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी बहुत तेजी के साथ अपने संगठन को मजबूत कर रही है। व्यापारियों के बीच भी आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और आम आदमी पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों को व्यापारी समाज भी मानता है। आम आदमी पार्टी व्यापारी समाज के हर मुद्दे पर व्यापारी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करेंगे व्यापारियों की आवाज 
नई जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बीसिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी जनपद मिर्जापुर में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने का कार्य करेंगे। आगामी चुनाव में व्यापारी समाज के सहयोग से आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक को जीतने का कार्य करेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से नसीम खान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मिर्जापुर, आनंद कुमार सिंह जिला महासचिव यूथ विंग जनपद मिर्जापुर उपस्थित रहे।

Also Read