Mirzapur News :  हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन

UPT | दर्शन करते सीएम हेमंत सोरेन

Jul 14, 2024 16:52

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार विश्व विख्यात मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

Mirzapur News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार विश्व विख्यात मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेल से बाहर आने पर मां का दर्शन करने आए हैं।
 
जनता का आशीर्वाद हमारी ताकत 
हेमंत सोरेन ने  कहा कि मां के दर्शन से शक्ति मिलती है। न्यायिक प्रक्रिया से बाहर आए है। हमारा संकल्प है, हमारी लड़ाई है उसे हम जारी रखेंगे। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की पेशकश पर कहा कि राजनीतिक दल अपनी बातें रखते है। जनता उसे सुनकर समझकर अपना मत देती है। देश की जनता का निर्णय है। हम जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। जनता का आशीर्वाद हमारी ताकत है।

Also Read