Mirzapur News : स्नान करने गई चार लड़कियां गंगा में डूबीं, ग्रामीणों ने दो को बचाया, दो की मौत

UPT | घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

Jun 17, 2024 18:38

गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को  निकाला गया। दोनों लड़कियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर कानूनी कार्रवाई में लगी...

Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : गंगा दशहरा पर्व पर नदी में स्नान करने गई चार लड़कियां डूब गई। दो को स्थानीय लोगों ने बचाया, हालांकि दो लड़कियां डूब गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ। गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को  निकाला गया। दोनों लड़कियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर कानूनी कार्रवाई में लगी है।

लोगों ने दो लड़कियों को बचाया
हादसा चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर हुआ। चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर्व के दिन बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब गई। जिसमें दो को बचा लिया गया। दो की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार की हैं। गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने गई थी।

 डिंगुरपट्टी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई थी चारों
बताया जा रहा है चील्ह थाना क्षेत्र डिंगुरपट्टी गांव के रहने वाले सभी चारों लड़किया डिंगुरपट्टी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई थी। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से शालू पुत्री मुन्ना सरोज उम्र करीब-15 वर्ष, शिवांनी पुत्री दीना सरोज उम्र करीब-14 वर्ष, आंचल पुत्री रविन्दर उम्र करीब-15 वर्ष और नैन्सी पुत्री राम हौसिला सरोज उम्र करीब-13 वर्ष डूबने लगी । चारों लड़कियों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में कूदकर शालू और शिवानी को बचा लिया। आंचल और नैंसी डूब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने स्थानीय गोताखोर एवं नाविकों की मदद से नैन्सी और आंचल के शव को बाहर निकाला। आंचल नैंसी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

स्नान के दौरान दो लड़कियों की डूबने से मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। चील्ह थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि गंगा नदी में गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब रही थी। दो को बचा लिया गया, दो की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी है। 

Also Read