Sonbhadra News : घोरावल में पागल सियार के काटने से 13 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

UPT | घायल महिलाएं

Jun 17, 2024 18:52

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित सतौहा गांव और कोलडीहा गांव मे रविवार की देर- रात एक पागल सियार घुस गया। इस दौरान सियार ने हमले करके छह महिलाओं सहित...

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित सतौहा गांव और कोलडीहा गांव मे रविवार की देर- रात एक पागल सियार घुस गया। इस दौरान सियार ने हमले करके छह महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है।

गांव में मची भगदड़, ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीटकर मारा
जानकारी के मुताबिक, सतौहा गांव और कोलडीहा गांव में रविवार की देर- रात ग्रामीण अपने घर के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान एक पागल सियार गांव में घुस गया। सियार ने सोए हुए लोगों पर हमला कर दिया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। पागल सियार से बचने के लिए लोग इधर- उधर भागने लगे। वहीं सियार ने लोगों को दौड़ा- दौड़ा कर काटने लगा। सियार के हमले में महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। वहीं पागल सियार ने घरों के बाहर बधे पशुओं पर भी हमला कर दिया। जिसमें चार भैंस, एक बछड़ा, एक गाय और एक बकरी भी सियार के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों ने पागल सियार को दौड़ा लिया और खेत में घेर कर लाठी डंडे से पीट- पीट कर मार डाला। 

ये ग्रामीण हुए घायल
सियार के हमले में सतौहां गांव निवासी 60 वर्षीय लचिया देवी पत्नी नारायण,  21 वर्षीय पूजा पुत्री अमृतलाल, 49 वर्षीय रश्मि पत्नी नंदलाल, 61 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सीताराम, 15 वर्षीय अजीत पुत्र जितेंद्र, 41 वर्षीय अमृतलाल पुत्र मनोहर, 58 वर्षीय ग्राम प्रधान गुलाब भारती, उनके भाई 39 वर्षीय  जवाहरलाल पुत्रगण तौलन राम, 59 वर्षीय कलावती पत्नी शंकर, 46 वर्षीय गंगा पुत्र लालधारी, 41 वर्षीय लालमती पत्नी गंगा, विसुंधरी गांव निवासी 61 वर्षीय भग्गन पुत्र घूरेलाल घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। 

एक घायल जिला अस्पताल रैफर
वहीं दूसरी घटना रविवार की देर रात सतौहा से करीब 10 किलोमीटर दूर कोलडिहा गांव में हुई। घर के बाहर मनबोध पुत्र गूजे सो रहे थे। इस दौरान एक सियार वहां पहुंचा और चारपाई पर सो रहे मनबोध के पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार सियार के हमले में किसी के हाथ, किसी के पैर में, तो किसी के पीठ, किसी के सीने, चेहरे और सिर जख्मी हुए हैं।

Also Read