Sonbhadra News : जल जीवन मिशन के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

UPT | सपाइयों का प्रदर्शन

Jun 16, 2024 20:18

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के नाम पाइप तो डाल दिया, लेकिन सर्विस लेन सड़क को जर्जर और हालत मे छोड़ दिया। जबकि उस रोड...

Sonbhadra News : रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के नाम पाइप तो डाल दिया, लेकिन सर्विस लेन सड़क को जर्जर और हालत मे छोड़ दिया। जबकि उस रोड मार्ग पर जिला अस्पताल, विद्यालय है। एम्बुलेंस से गर्भवति माता बहन भी आती है, कई मरीज़ बीमार स्थिति मे आते है।

कुछ दिन बाद खुल जाएगा स्कूल
अगर लगातार चार दिन बाद बरसात हो गया तो लोगों का आना जाना दुर्भर हो जायेगा, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि इसी रोड से जिलाधिकारी, जिला जज का आना जाना है, कुछ दिन बाद विद्यालय खुल जायेगा। लेकिन शासन प्रशासन बेसुध है ग़ायब है, प्रमोद यादव ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन को इसे गंभीरता पूर्वक लेना चाहिये, नहीं तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेंगे, इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ये लोग रहे मौजूद
 पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि जनहित जैसे मुद्दे पर यहां के विधायक भी मौन है। जबकि बड़ी घटना हो सकती है। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से गोपाल गुप्ता, नौशाद राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सतीश केसरी और व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।

Also Read