मुरादाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद : बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 03, 2024 03:09

घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के...

Moradabad News : मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दबंगों ने एक मिनट में लगभग तीन राउंड फायरिंग की। लोगों के जुटने पर दबंग हथियार लहराकर धमकी देकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
मुरादाबाद में थाना सिविल लाइन आशियाना कॉलोनी के रहने वाले प्रेस फोटो जर्नलिस्ट राजेश कुमार का बेटा वैभव मंगलवार देर शाम सर्किट हाउस के पास किसी काम से गोल चक्कर गया था। इसी दौरान उसकी रेकी कर बाइक सवार छह दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। अंकित यदुवंशी और राज गुर्जर समेत छह युवकों ने एक मिनट में लगभग तीन राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद वैभव लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों के जुटने पर सभी हथियार लहराते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल वैभव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। बाद में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में लेकर कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अभी उसकी हालत गंभीर बनी है। गंभीर रुप से घायल वैभव के पिता ने बताया कि 25 दिन पहले दंबगों ने वैभव के फोन पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजे थे।

वैभव ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके घर पर धावा वोल दिया। तीन-चार राउंड फायरिंग करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित ने उस समय घटना की जानकारी और तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय पीड़ित को ही थाने में बैठा लिया। बाद में अधिकारियों के दबाव पर उसे छोड़ा। हालांकि इसके बाद भी थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। उनके शह पर पुलिस दूसरे पक्ष के प्रभाव में पीड़ित के तहरीर पर कार्रवाई करने से बच रही है। इससे दबंगों का हौसला बुलंद हो गया। 25 दिन बाद मंगलवार देर रात अंकित यदुवंशी और राज गुजर समेत अन्य साथियों ने बाइक पर सवार होकर वैभव की रेकी कर गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपराधियों के हौसले हो रहे है बुलंद
घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी सिविल लाइंस पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है। जिसका परिणाम यह हुआ कि दबंगों ने युवक को गोली मार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। अस्पताल में वह जिंदगी के लिए जूझ रहा है। गोली मारने पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ गई और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Also Read