Moradabad News : परिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने सेवन किया जहरीला पदार्थ, परिवार में मचा हड़कंप

UPT | जिला अस्पताल में भर्ती नीतू

Jul 02, 2024 19:28

मुरादाबाद में मंगलवार शाम थाना नागफानी इलाके के तारों वाले गाली के पास पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की है...

Moradabad News : मुरादाबाद में मंगलवार शाम थाना नागफानी इलाके के तारों वाले गाली के पास पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की है, महिला के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी जब उसके परिवार को लगी तो परिवार में हड़कंप मच गया, आनन फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का उपचार चल रहा है।

क्या है पूरा मामला
मंगलवार को नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव तारो वाले गाली की रहने वाली महिला नीतू (50) पत्नी विनोद ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में रखी मच्छर मारने की मार्टिन खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है, महिला के कीटनाशक दवा का सेवन करने की जानकारी जब परिवार को लगी तो परिवार में हड़कंप मच गया, आनन फानन में परिवार के लोगों ने महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का उपचार चल रहा है।

22 साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित महिला ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी 22 साल पहले बंगले गांव निवासी विनोद से हुई थी उसके 3 बच्चे है एक बेटा 2 बेटियां है। उसका पति विनोद अकसर छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करता रहता है। आज भी वह रोटी को लेकर झगड़ा कर रहा था। जहां मैने गुस्से में आकर अपनी जान देने का फैसला कर लिया था। 

Also Read