Excise Policy Case : एससी से जमानत मिलते ही अस्पताल में भर्ती हुए आप सांसद संजय सिंह, पत्नी ने कही ये बात

UPT | सासंद संजय सिंह

Apr 03, 2024 12:09

आप सासंद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनसे मिलने उनकी मां और बेटा पहुंचे हैं। दरअसल संजय सिंह को लिवर...

New Delhi News : आप सासंद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनसे मिलने उनकी मां और बेटा पहुंचे हैं। दरअसल संजय सिंह को लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
बता दें कि अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में संजय सिंह को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था। वहीं तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जेल अधिकारियों को अभी तक संजय सिंह का जमानत आदेश नहीं मिला है। जमानत की शर्तों के साथ कोर्ट में आदेश तैयार किया जाएगा, जिसके बाद आदेश को जेल भेजा जाएगा।
 
संजय सिंह की जमानत के बाद पत्नी अनीता सिंह ने बताया कि कल हमने संजय सिंह को अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया था। जहां जाने के बाद हमें पता चला कि उन्हें बेल मिल गई है। अस्पताल से वह आज करीब 12 बजे डिस्चार्ज होंगे, जिसके बाद उन्हे तिहाड़ भेजा जाएगा। वहां से फिर वे रिलिज होंगे उसके बाद हम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे और भगवान का शुक्रिया करेंगे।
 

#WATCH | Delhi: Anita Singh, wife of AAP MP Sanjay Singh; says, "He (Sanjay Singh) was admitted to ILBS hospital yesterday for his routine checkup and yesterday we came to know that he has got bail, so today he will be discharged from the hospital. After that, he will go to… pic.twitter.com/cimSJ1O5FI

— ANI (@ANI) April 3, 2024
इसके साथ ही आगे अनीता सिंह ने कहा कि जबतक मेरे तीनों भाई (अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन) बाहर नहीं आते तबतक हम किसा तरह का कोई जश्न नहीं मनाएंगे।

Also Read