यूपी@7 : सीएम योगी ने 635 करोड़ की परियोजनाओं को दी हरी झंडी, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UPT | UP Latest News

Sep 06, 2024 18:53

UP Latest News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में स्थापित दुनिया के पहले 'जटायु राजगिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र' का उद्घाटन किया, वहीं  635 करोड़ की सौगात दी। अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सबसे बड़ा गोरखधंधा बताया,  इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...

गोरखपुर में सीएम योगी ने खोला खजाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा में 535 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा को स्मार्ट स्कूल में बदलना, ग्राम पंचायत सोनबरसा में स्मार्ट पंचायत भवन का निर्माण, बालापार-टिकरिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन, बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग के फोरलेन का उन्नयन, और नवीन थाना सोनबरसा के प्रशासनिक व आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीएम ने एशिया के पहले गिद्ध संरक्षण केंद्र का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में स्थापित दुनिया के पहले 'जटायु राजगिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र के निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास तभी संभव है जब वह प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करते हुए किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रकृति और पर्यावरण की कीमत पर किया गया विकास क्षणिक और खतरनाक हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल साइट एक्स पर कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखधंधे का सबसे बड़ा रास्ता बनने जा रहा है। 6 की जगह 4 लेन बनने के बाद भी, प्रति किलोमीटर देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे बनने का (महाभ्रष्टाचारी) रिकॉर्ड भी इसी के नाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसा कोई मॉनिटरिंग सिस्टम भाजपा सरकार के ऊपर निगाह रखने के लिए नहीं बन सकता जो बेलगाम भाजपाइयों को नियम और कानून तोड़ने व महाभ्रष्टाचार की गलत लेन में बेतहाशा रफ्तार से अपनी गाड़ी दौड़ाने से रोक सके।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सुल्तानपुर एनकाउंटर में मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव
प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में ज्वैलर्स डकैती कांड में मारे गए बदमाश मंगेश यादव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने अब इस प्रकरण में मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। साथ ही इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है। अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को जाति से जोड़ने की भी कोशिश की है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कार्यभार संभाला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने की बात कही और इस जिम्मेदारी को दिए जाने पर सरकार व संगठन का आभार जताया। बबीता चौहान ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि महिलाओं को न्याय मिले और लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण हो। वहीं अपर्णा यादव के अब तक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं संभालने को उनकी नाराजगी से जोड़ने पर उन्होंने इसकी जानकारी से इनकार कर दिया। बबीता यादव ने उनसे बातचीत करने की भी हामी भरी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

नोएडा के प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
नोएडा के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की ऊंची कूद T64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2.08 मीटर की ऊंचाई लांघकर एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह गौरव हासिल किया। प्रवीण ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण अब उन चुनिंदा एथलीटों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने दो अलग-अलग पैरालंपिक खेलों में पदक जीते हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

चौकी इंचार्ज ने शराब के नशे में चाय का ठेला पलटा 
बस्ती शहर में रोडवेज तिराहे पर चाय की दुकान लगाने वाले दुकानदार का ठेला चौकी इंचार्ज ने पलट दिया। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज शराब के नशे में थे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उत्तर प्रदेश टाइम्स इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो में लोगों को चौकी इंचार्ज का विरोध करते सुना जा सकता है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

नकली नोट छापने वाले मदरसे पर कड़ी कार्रवाई
 प्रयागराज में नोट छापने वाले मदरसे पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मदरसे को सील करने के बाद, अब उसकी फंडिंग की भी जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मदरसे के तीन बैंक खातों को सीज कर दिया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक शामिल हैं। इसके बाद, मदरसे का प्रबंधन इन खातों में जमा रकम का उपयोग नहीं कर सकेगा। पुलिस ने इन खातों से संबंधित विवरण भी मांगे हैं, जिसमें यह जांची जाएगी कि खातों में जमा राशि कब और कहां से आई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विदेशों से भी इन खातों में काफी पैसा भेजा जाता था, और मौजूदा समय में एक बैंक खाते में 40 लाख रुपये जमा थे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया अलर्ट ने बचाई 10 लोगों की जान
 यूपी पुलिस ने हाल ही में राजधानी समेत अन्य स्थानों पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 10 लोगों की जान बचाई है। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई मेटा कंपनी के सहयोग से की गई, जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट डालने पर तत्काल अलर्ट भेजे जाते हैं। इन अलर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आत्महत्या करने जा रहे व्यक्तियों की जान बचाई।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read