जम्मू आतंकी हमला : खाई में गिरते ही जहां-तहां दिखने लगी लाशें, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश

UPT | जम्मू आतंकी हमला

Jun 10, 2024 14:03

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से लगभग 20 दिन पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया...

New Delhi News : अमरनाथ यात्रा शुरू होने से लगभग 20 दिन पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में बस गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक मासूम बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, घटना में 6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं, और कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि यह घटना रविवार की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों की मौत और 33 के घायल होने की पुष्टि की है। यह घटना अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से लगभग 20 दिन पहले हुई है, जो 29 जून को शुरू होनी है।
 
शिवखोड़ी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे लोग
शिवखोड़ी से कटड़ा के लिए निकली बस जेके 02 एई 3485 घातक आतंकवादी हमले का शिकार हो गई। इस समय बस में कुल 42 यात्री सवार थे। इन सभी यात्रियों को लेकर बस सुबह शिवखोड़ी के दर्शन कर लौटते समय पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाथ इलाके में घात लगाए बैठें आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की। जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद भी आतंकियों ने खाई में भी बस में गोलियां बरसाईं। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया।

पेड़ों पर लटकें दिए शव
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस खाई में गिरने के बाद कई लोगों के शव मौके पर ही पड़े हुए थे। जबकि कुछ शव पेड़ों पर भी फंसे दिखे। जंगली इलाके होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिर भी काफी प्रयासों के बाद सभी घायलों को धीरे-धीरे खाई से निकाला गया। घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पौनी और त्रियाथ ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रियासी रेफर किया गया। इसके साथ ही कुछ घायलों को हेल्थ सेंटर भारख में भी भर्ती कराया गया है। हमले में मारे गए चार लोगों के शव पौनी में रखे गए हैं।

प्रशासन ने जारी किया नम्बर
एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने स्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नंबरों की सूची जारी की है। जिसमें 01991-245639 (जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष), 01991-245076 (पीसीआर रियासी), 01991-2542000 (पीसीआर जम्मू) इसके अलावा 9419893557 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों का उपयोग करके लोग मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दो साल पहले भी हुआ था हमला
जम्मू में पिछले कुछ सालों से आतंकी हमला बढ़ते जा रहे हैं। राजोरी-पुंछ में सेना पर कई हमले किए गए। इससे पहले 13 मई 2022 को भी कटरा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में स्टिकी बम लगाकर हमला किया गया था। बस में आग लगने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 24 घायल हुए थे।

ये भी पढ़े : जम्मू आतंकी हमला : बलरामपुर के दो लोगों की मौत, तीर्थयात्रियों ने सुनाई आपबीत

Also Read