बड़ी खबर : बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

UPT | भाजपा में शामिल होंगे विजेंदर सिंह

Apr 03, 2024 15:16

इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल होंगे। वह 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिणी दिल्ली से लड़ चुके हैं। लेकिन अब 2024 के चुनाव से ऐन पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ जाने का फैसला किया है।

Short Highlights

भाजपा में शामिल हुए विजेंदर सिंह
चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका
जाट वोटबैंक पर भाजपा की नजर

New Delhi : इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल होंगे। वह 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिणी दिल्ली से लड़ चुके हैं। लेकिन अब 2024 के चुनाव से ऐन पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ जाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक विजेंदर भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं और थोड़ी ही देर में पार्टी इसकी आधिकारिक घोषणा कर देगी।

जाट वोटों पर भाजपा का फोकस
विजेंदर मूलरूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। जाट समुदाय से आने वाले विजेंदर सिंह भाजपा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके पहले चर्चा चल रही थी कि विजेंदर सिंह को कांग्रेस मथुरा से हेमा मालिनी के सामने उतार सकती है। लेकिन उनका टिकट फाइनल होता, उससे पहले उनके भाजपा में आने की सुर्खियां बनने लगीं।
 
रमेश बिधूड़ी से हार गए थे चुनाव
विजेंदर सिंह ने जब राजनीति के अखाड़े में एंट्री ली थी, तब कांग्रेस ने उन्हें दक्षिणी दिल्ली की लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर विजेंदर का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से था। लेकिन बिधूड़ी ने राघव और विजेंदर दोनों को बुरी तरह से मात दी थी। इस चुनाव में विजेंदर को केवल 164613 वोट हासिल हुए थे।

फिल्मों में भी आजमाया था हाथ
विजेंदर सिंह ने फिल्म फुगली के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। 2014 में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने कोई दूसरी फिल्म नहीं की। विजेंदर सिंह ने बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा उन्होंने 2009 में मिलान में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल, 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर, 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।

Also Read