Breaking News : चुनाव के बाद सैम पित्रोदा की वापसी, फिर से बने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन

UPT | सैम पित्रोदा

Jun 28, 2024 13:28

लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विवादास्पद टिप्पणी के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले सैम पित्रोदा की फिर से वापसी हो गई...

News Delhi : लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विवादास्पद टिप्पणी के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले सैम पित्रोदा की फिर से वापसी हो गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस बयान जारी करके घोषणा की है कि कांग्रेस के अध्यक्ष ने सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया है।

सैम पित्रौदा को दिया यह पद
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाए जाने के दूसरे दिन पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। 18 वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और इंडिया गठबंधन की बैठक में मंगलवार को राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सैम पित्रोदा को कांग्रेस में एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी दी गई है। पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के समय विवादित बयानों की वजह से सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था, लेकिन बुधवार को उन्हें इसी पद पर फिर से नियुक्ति दी गई है।
सैम पित्रौदा ने दिया था इस्तीफा
दरअलस, सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबार इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की थी। इसी बयान के चलते सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया और कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया था। 

कांग्रेस ने बनाई थी दूरी
वहीं कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता की टिप्पणी से खुद को दूर कर लिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत की विविधता को चित्रित करने के लिए सैम पित्रोदा द्वारा पॉडकास्ट में तैयार की गई उपमाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।

Also Read