New Delhi News : माधवी राजे सिंधिया के निधन पर नेताओं ने शोक जताया, कहा मां जीवन का आधार...

UPT | माधवी राजे सिंधिया का फाइल फोटो

May 15, 2024 18:37

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस एम्स में सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर आखिरी सांस ली...

New Delhi News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है। 

प्रियंका गांधी ने शोक जताया 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार मिला। वह बहुत विनम्र और साहसी महिला थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।'
  भगवान उनकी आत्मा को शांति दे : शिवराज
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा कि "मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं, उन्होंने 90 दिनों तक संघर्ष किया। वे सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, लेकिन ग्वालियर की जनता की चिंता उन्होंने सदैव की... भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"
 

माननीय श्री @ChouhanShivraj जी ने केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी के दिल्ली स्थित निवास पर श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी की पार्थिव देह के दर्शन कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की… pic.twitter.com/rGSp0dirVm

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 15, 2024 मां जीवन का आधार होती हैं  : डॉ. मोहन यादव 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'माधवी राजे सिंधिया के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती है, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।' 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।

मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।

बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने… pic.twitter.com/I8dWlrxd68

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 15, 2024  
दुखद सूचना से घोर पीड़ा हुई: विनोद तावड़े 
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े ने माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुखद सूचना से घोर पीड़ा हुई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरी गहरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार एवं उनके शुभचिंतकों के साथ हैं।

भाजपा परिवार के सदस्य एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री @JM_Scindia जी की मां माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुखद सूचना से घोर पीड़ा हुई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरी गहरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार एवं उनके शुभचिंतकों के साथ हैं।… pic.twitter.com/GqQBEU06zI

— Vinod Tawde (Modi Ka Parivar) (@TawdeVinod) May 15, 2024 गौरव भाटिया ने दी माधवी राजे सिंधिया श्रद्धांजलि 
केन्द्रीय मंत्री गौरव भाटिया ने माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि 'माधवी राजे सिंधिया का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मां जीवन का आधार होती हैं, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का निधन अत्यंत दु:खद है।

उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि!

मां जीवन का आधार होती हैं, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त… pic.twitter.com/noLJv3qPI0

— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया 🇮🇳 (Modi Ka Parivar) (@gauravbhatiabjp) May 15, 2024

Also Read