UPSSSC 2024 : वन रक्षक के 709 पदों पर होगी नियुक्ति, भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 15, 2024 18:34

कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट, वर्ल्ड वाइट वेब का इतिहास, परिचय और प्रयोग के बारे में भी पूछा जा सकता है। इसके अलावा हार्डवेयर, साफ्टवेयर...

Short Highlights
  • लिखित परीक्षा में गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी
  • आयोग के मुताबिक परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
  •  कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
UP News : UPSSSC ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, साथ ही इन पदों के होनी वाली भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार होने वाली भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। आयोग के सचिव विधान जायसवाल ने मंगलवार को परीक्षा का शेड्यूल जारी कर, संबंधित सभा जानकारी साझा की है। 

इस बात का रखें ध्यान
  • आयोग के मुताबिक परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
  •  कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी। 
  • निगेटिव मार्क  प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का 0.25 यानी 1/4 होगी। 
  • GK से 50, गणित और जीव विज्ञान 15, कंप्यूटर और करंट अफेयर्स से 15 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।  
  • उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी वाले 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
 इन विषयों से भी जुड़े हो सकते हैं सवाल
कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट, वर्ल्ड वाइट वेब का इतिहास, परिचय और प्रयोग के बारे में भी पूछा जा सकता है। इसके अलावा हार्डवेयर, साफ्टवेयर, इनपुट, आउटपुट, इंटरनेट प्रोटोकॉल प्रिंटर, ई-मेल के प्रयोग को लेकर भी क्वेश्चन पूछे जा सकते हैं।

Also Read