Prayagraj News : संगम नगरी में भोजपुरी महोत्सव, भाषा के उत्थान पर चर्चा करेंगे कई देशों के मेहमान... 

UPT | भोजपुरी महोत्सव की जानकारी देते आयोजक अजीत सिंह और उनके सहयोगी।

Oct 16, 2024 12:36

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली भोजपुरी बोली और भाषा को बढ़ावा देने के लिए चतुर्थ भोजपुरी महोत्सव का आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के...

Short Highlights
  • भोजपुरी महोत्सव का शुभारंभ कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह करेंगे। 
  • महोत्सव में लंदन, दुबई और मॉरिशस में बसे भारतवंशी भी शिरकत करेंगे। 
  • लोक गायिका मैथिली ठाकुर, गोपाल राय और चंदन तिवारी शिरकत करेंगे।
Prayagraj News : पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली भोजपुरी बोली और भाषा को बढ़ावा देने के लिए चतुर्थ भोजपुरी महोत्सव का आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में भोजपुरी महोत्सव का शुभारंभ कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह करेंगे। इसमें भोजपुरी भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में हो रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। 

इन देशों से भी आएंगे भोजपुरिये
भोजपुरी महोत्सव में लंदन, दुबई और मॉरिशस में बसे भारतवंशी भी शिरकत करेंगे। जिनकी मातृभाषा भोजपुरी है और जिन्होंने विदेश की धरती पर भोजपुरी के लिए काम किया है। चतुर्थ भोजपुरी महोत्सव 'मांई' के आयोजक अजीत सिंह के मुताबिक, भोजपुरी भाषा करीब 20 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। लेकिन, अब तक भोजपुरी भाषा के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होता आया है। भोजपुरी भाषा का साहित्य समृद्ध है और इस भाषा का सांस्कृतिक गौरवशाली इतिहास भी है। इसके संवर्धन के लिए जुटने वाले भोजपुरिया समाज के लोग इस भाषा को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे। 

ये कलाकार करेंगे शिरकत
भोजपुरी महोत्सव में लोक गायिका मैथिली ठाकुर, गोपाल राय, चंदन तिवारी, अलका सिंह पहाड़िया जैसे कई दिग्गज भोजपुरी कलाकार शिरकत करेंगे। भोजपुरी महोत्सव में भोजपुरी के संरक्षण और संवर्धन के लिए अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। भोजपुरी महोत्सव के आयोजक अजीत सिंह के मुताबिक, विदेश से आने वाले भोजपुरी समाज के लोग भोजपुरी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए फाइनेंस करना चाहते हैं। इसके अलावा भी भोजपुरी भाषा के संरक्षण और संरक्षण की दिशा में काम करना चाहते हैं।

Also Read