Chandauli News : देश की सेहत के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी, पीएम मोदी से की ये मांग...

UPT | कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन के सदस्य।

Jul 11, 2024 18:11

जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और उसे अविलंब लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  जिलाधिकारी को सौंपा। संस्था का कहना है कि जनसंख्या...

Chandauli News : जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और उसे अविलंब लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  जिलाधिकारी को सौंपा। संस्था का कहना है कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या के असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की बेहद जरूरत है। 

देश की सेहत के लिए खतरनाक 
संस्था के प्रदेश सह संयोजक डॉ. अनिल यादव ने कहा कि देश की जनसंख्या एक अरब 50 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। यह देश के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। नीतियां और कार्यक्रम जनसंख्या विस्फोट की वजह से कारगर नहीं साबित होंगे और गरीबी, बेरोजगारी, अपराध तथा अन्य सामाजिक बीमारियां फलती फूलती रहेंगी। ऐसी स्थिति में जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसका केवल एक उपाय है कि राष्ट्रीय जनसंख्या नीति बने और राष्ट्रीय जनसंख्या कानून की मदद से बढ़ती हुई जनसंख्या को रोका जाए।
 
इन्होंने भी साझा किए विचार
प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक आर्य ने कहा कि निश्चित रूप से जनसंख्या की बढ़ोतरी से देश बर्बादी के कगार पर पहुंच रहा है। इसका केवल एक उपाय है जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून। इस अवसर पर रेणु तिवारी, शिव आशीष सिंह, मयंक सिंघानिया, दीपक तिवारी, मोहित, सिंह स्वदेश सिंह चुनमुन शिवम सिंह  अनूप चकवाल, महेंद्र, आकाश कुमार, कमलाकर दूबे, मनोज जायसवाल, ज्योति विश्वकर्मा, अनीता देवी, उत्तम राय, अभिषेक सिंह, योगेश यादव, विजय एडवोकेट, विजय आनंद सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने की। संचालन जिला संयोजक गौरव सिंह ने किया।

Also Read