Jaunpur News : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखकर भावुक हुए बंदी, जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी जेल

Uttar Pradesh Times | जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी जेल

Jan 23, 2024 16:54

पूरे देश में 14 जनवरी से ही रामोत्सव की धूम मची हुई थी। क्योंकि 500 वर्षो बाद प्रभु श्री रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं। राजतिलक होते ही पूरा देश श्री राम के जयकारों से गूंज उठा था।

Short Highlights
  • जेल में बंदियों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दिखाया गया था सीधा प्रसारण
  • जिला कारागार को दीपों की रोशनी से किया गया था जगमग
Jaunpur News : पूरे देश में 14 जनवरी से ही रामोत्सव की धूम मची हुई थी। क्योंकि 500 वर्षो बाद प्रभु श्री रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं। राजतिलक होते ही पूरा देश श्री राम के जयकारों से गूंज उठा था। वहीं कुछ ऐसा दृश्य जिला कारागार जौनपुर का भी था। जहां बंदी सुबह से ही अपने प्रभु श्री राम के आगमन की तैयारी में 22 जनवरी की सुबह से ही जुट गए थे। बंदियों ने पूरे जिला कारागर की साफ सफाई की। जिसके साथ ही जिला कारागार में रामोत्सव मनाया गया। पढ़िए जेल में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कैसे भावुक हुए बंदी।

राममय रहा जिला कारागार
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जौनपुर जिला कारागार भी पूरी तरह राममय रहा। सुबह से ही जेल में बंद मांहिला और पुरुष बंदियों, जेल कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभु श्री राम के आगमन की तैयारी को लेकर पूरे जेल परिसर की साफ-सफाई की। जिसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का निरंतर पाठ चलता रहा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। सांय काल में सभी के द्वारा अनेक दीपक जलाए गए। इस दौरान जेल में बने मंदिर को फूल मालाओं व रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। जहां दीपकों की रोशनी से पूरा जिला कारागार जगमगा उठा।

राजतिलक के साथ भावुक हुए बंदी
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि जिला कारागार का वातावरण पिछले एक हफ्ते से राममय रहा। 22 जनवरी को सुबह से ही मांहिला व पुरुष बंदियों, जेल कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई की गई। मंदिरो में सुबह से ही पूजा पाठ का कार्यक्रम चलता रहा। सभी बंदी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आचरण से इतने प्रभावित हैं, कि जो बंदी बाहर अपराध की दुनिया मे व्यस्त रहते थे वो खुद में परिवर्तन करते हुए निरंतर पूजा पाठ में अपना समय लगा रहे हैं। इस दौरान सभी बंदियों में प्रसाद वितरण किया गया। बताया गया कि बंदियों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि इस दौरान कुछ बंदी भावुक भी हो गए थे। इसके साथ ही शाम के समय बंदियों ने मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए। जिला कारागर में भगवान श्री राम के प्रति निष्ठा केवल हिन्दू बंदियों में ही नही अपितु, सभी धर्मों के बंदियों में देखी गई। जिला कारागार में हर्षोल्लास और शांति का माहौल रहा।

Also Read