Jaunpur News : अज्ञात युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस...

UPT | अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

Sep 20, 2024 16:19

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर के पास सड़क किनारे एक बगीचे में युवती का शव शुक्रवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने युवती का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी...

Jaunpur News : सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर के पास सड़क किनारे एक बगीचे में युवती का शव शुक्रवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने युवती का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के ​लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।

ये है पूरा मामला
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर सड़क किनारे एक बगीचे में अज्ञात युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। युवती के मुंह पर खून के निशान थे। सुबह करीब 7 बजे दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। शव लटकाए जाने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां उपस्थित लोगों द्वारा युवती की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी होने थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों को युवती का फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन, किसी ने भी पहचान नहीं की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहचान की कोशिश में पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की उम्र 18 से 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। संभावना है कि युवती ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। लोगों से पूछा गया, लेकिन कोई पहचान नहीं कर पाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 

Also Read