उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
Uttar Pradesh Times | उत्तर प्रदेश टाइम्स बुलेटिन

Jan 01, 2024 01:31

बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

Jan 01, 2024 01:31

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

राम मंदिर निर्माण : अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाने का है लक्ष्य, रोज 3 लाख श्रद्धालु आएंगे अयोध्या
कई सालों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होनी है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या की भी तस्वीर बदल रही है। अयोध्या में पीएम मोदी के द्वारा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा चूका है। अयोध्या को विकसित करने में कई हजार करोड़ रूपये का खर्च आने का अनुमान है। अयोध्‍या के पुनर्विकास के लिए 10 सालों का मास्‍टर प्‍लान तैयार किया गया है। जिसे 85000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के निवेश के साथ पूरा किया जाएगा। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

New year 2024 : साल के पहले दिन होगा बाबा श्री काशी विश्वनाथ का झांकी दर्शन
वर्ष 2024 के पहले दिन पहले 1 जनवरी पर होने वाली श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भीड़ को देखते हुए इस बार मैदागिन और गोदौलिया से कोई भी चार पहिया वाहन गेट नंबर 4 तक नहीं आएंगे, वहीं मंदिर में स्पर्श दर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा सभी दर्शनार्थियों  को झांकी के माध्यम से दर्शन कराया जाएगा। यह आदेश मंडल आयुक्त  कौशल राज शर्मा ने शनिवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित तैयारी की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडलआयुक्त कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को कहा कि जो भी  वीआईपी आएंगे उनको ई-रिक्शा या गोल्फ कार्ट के माध्यम से गेट नंबर 4 तक ले आया जाएगा, वहीं दिव्यांग जनों के लिए भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Covid-19 Alert : पिछले 24 घंटे में कोविड के 841 नए मामले आए सामने, नए साल में आएगी कोरोना की नई लहर ?
देश में कोरोना के रोज बढ़ते मामले अब लोगों की चिंता बढ़ाने लगे है। पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर लें तो पता चलता है कि रोजाना लगभग 500-600 नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (31 दिसंबर)  सुबह जो आंकड़े जारी किए गए वह और भी डराने वाले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 841 नए मामले आए है,जो 227 दिनों  सबसे अधिक है। इसके साथ ही अब एक्टिव मामलों की संख्या 4,309 हो गई है। इससे पहले 19 मई को 865 केस दर्ज किए गए थे। साल 2019 में इसी समय आए कोरोना को अब चार हो गए है,लेकिन जोखिम अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी का बड़ा दावा : मोदी ने विकसित भारत का मंत्र दिया, नड्डा बोले- महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने अमौसी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। नड्डा हवाई अड्डे से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ सुनी। इस मौके पर नड्डा के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद थे। इसके बाद नड्डा और योगी आदित्यनाथ विकसित संकल्प यात्रा में शामिल हुए। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Chief Secretary of UP : दुर्गा शंकर मिश्रा को मिला तीसरा कार्यकाल, 30 जून 2024 तक देंगे सेवा
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवा का एक बार फिर विस्‍तार किया गया है। यह तीसरी बार है, जब उनको सेवा विस्तार मिला है। इसी साल 31 दिसंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले मुख्य सचिव के सेवा विस्‍तार पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का तीसरे सेवा विस्तार में 6 माह का कार्यकाल बढ़ाया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया। दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवा अवधि अब 30 जून 2024 तक होगी। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Mathura News : नगर निगम की हंगामेदार बोर्ड बैठक में 9 प्रस्ताव पास, अब घंटों के हिसाब से देना होगा पार्किंग चार्ज 
मथुरा नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक रविवार को समाप्त हुई। जिसमें 9 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई तो वहीं एक प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। वहीं बोर्ड बैठक में सभी क्षेत्र के पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा तो कई पार्षद बोलने का मौका न मिलने पर नाराज दिखाई दिए और इस दौरान गहमागहमी भी दिखाई दी। पहला प्रस्ताव ओटीएस स्कीम को लेकर रखा गया जिसे आगे भेज दिया गया। दूसरे प्रस्ताव में यमुना की आई बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान से राहत के लिए पास किया गया तो वहीं तीसरे प्रस्ताव में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गर्म खाना मिले, इसके लिए गर्म बर्तनों का इंतजाम किया जाएगा। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Noida News : नोएडा में उतरेगी अयोध्या, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 15000 लोग नहीं मनाएंगे नए साल का जश्न
समूची दुनिया में नए साल का एकमात्र ऐसा त्योहार या जश्न है, जिसे हर धर्म और संप्रदाय को लोग एक साथ पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए दुनियाभर के लोग 31 दिसंबर की रात 12 बजने का इंतजार करते हैं। आतिशबाजी कर लोग नए साल के खुशियों से भरा होने की मनोकामनाएं करते हैं। लेकिन, अगर इस जश्न से हजारों लोगों के किनारा करने का ऐलान निश्चित रूप से चिंता की बात है। नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले 15000 से ज्यादा लोगों ने इस बार नए साल का जश्न नहीं मनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे नए साल के जश्न से अपने को अलग रखेंगे। चौंकिये मत! ये कोई गुस्सा या विरोध नहीं है। नोएडा में भी अयोध्या स्थापित करने के लिए यह फैसला किया गया है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे नए साल की खुशी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही मनाएंगे। उन्हें इसका दशकों से इंतजार था।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

New Year 2024 : नए साल के स्वागत में कटेगा रेड वेलवेट रिच केक, रेड वाइन थीम पर झूमेंगे युवा
नए साल 2024 के स्वागत के लिए मेरठ के रेस्टोरेंट, होटल और बार सजाए गए हैं। आज रात 9 बजे से डीजे नाइट शुरू होगी। बेकरी में रेड वेलवेट रिच केक की डिमांड ज्यादा है। 2024 के स्वागत में बाजार में शुक्रवार से ही केक की बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार फिंगर वाले आइसिंग केक के साथ अपने पसंदीदा फोटो वाले केक की मांग भी काफी है। होटलस और रेस्टोरेंट में कई जगहों पर पंजाबी फोक थीम पर जश्न की तैयारी है। मेरठ के 20 बड़े होटलों और रेस्तरां में 31 दिसंबर की पार्टी का आयोजन किया गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नई ऊंचाई, अफ्रीकी देशों से फिर मिला ऑर्डर
बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) लगातार मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्य कर रहा है। विगत कई वर्षों में BLW में बने डीजल इंजनों को विदेशों में खूब सराहा गया है। एक बार फिर अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के लिए 10 केप गेज डीजल इंजनों के निर्माण और आपूर्ति के लिए दोबारा ऑर्डर मिला है। BLW लोकोमोटिव इंजीनियरिंग की विश्वसनीयता और उत्कृष्टता को उजागर करती है। इसके पहले भी BLW ने 7 लोकोमोटिव का निर्यात किया था। पिछले प्रोजेक्ट की उल्लेखनीय सफलता इस तथ्य से रेखांकित करती है कि वर्तमान ऑर्डर न केवल दोहराया गया है, बल्कि 10% पावर अपग्रेड की भी मांग के साथ किया गया। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुरवासियों के लिए खुशखबरी : मेडिसिटी योजना में बढ़ी भूखंडों की संख्या, आमंत्रित किए जाएंगे आवेदन
गोरखपुरवासियों के लिए जीडीए से अच्छी खबर है। जहां खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिह्नित मेडिसिटी योजना में भूखंडों की संख्या बढ़ा दी गई है। दरअसल बड़े भूखंडों की मांग न होने के कारण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने क्षेत्रफल कम कर दिया है, जिससे भूखंडों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले लगभग 50 भूखंड थे जो बढ़कर 71 हो गए हैं। इनके लिए नए साल के पहले सप्ताह में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिसिटी विकसित करने का निर्देश दिया था, इसके बाद खोराबार क्षेत्र में लगभग 75 एकड़ जमीन पर मेडिसिटी योजना लॉन्च की गई है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

गाजियाबाद देश का 11वां सबसे प्रदूषित शहर : लगातार गंभीर बना हुआ है एयर क्वालिटी इंडेक्स
गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में 11वें नंबर पर रहा। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर बना हुआ है। हवा की गति धीमी होने के कारण एक्यूआई लगातार खराब स्थिति की ओर बढ़ रहा है। संजय नगर में यह सबसे अधिक एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। जबकि लोनी और इंदिरापुरम में भी यह खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब होता जा रहा है। गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में 11वें स्थान पर आ गया है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Gonda News : बृजभूषण शरण सिंह का छलका दर्द, बोले-सरयू पार से मनाएंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रण को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का जश्न वह सरयू नदी के इस पार से मनाएंगे।  ढांचा विध्वंस के आरोपी रहे बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा कि कार्यक्रम में कई न्यूज चैनल होंगे, जिनसे पार पाना मेरे बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वृहद स्तर पर कार्यक्रम है। निमंत्रण देना कार्यक्रम व्यवस्थापक पर निर्भर करता है। भाजपा सांसद ने कहा कि सरयू के इस पार से वह कार्यक्रम का जश्न मनाएंगे। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें