National Dengue Day : जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड, जानिए क्या-क्या दी जायेंगी सुविधाएं

UPT | जानकारी देते चिकित्सक

May 17, 2024 02:25

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आगरा के जिला अस्पताल में अलग से एक डेंगू वार्ड बनाया गया है। इस डेंगू वार्ड में लगभग 6 बेड हैं, साथ ही मरीज के लिए हर...

Agra News  (Pradeep Kumar Rawat) : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आगरा के जिला अस्पताल में अलग से एक डेंगू वार्ड बनाया गया है। इस डेंगू वार्ड में लगभग 6 बेड हैं, साथ ही मरीज के लिए हर बेड पर मच्छरदानी भी लगाई गई है। इसके अलावा चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ दवाइयां भी मौजूद हैं। गुरुवार को डेंगू वार्ड बनाए जाने के साथ ही राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मरीजों और उनके तीमारदारों को डेंगू के प्रति जागरूक भी बनाया।

16 मई को मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस 
हर वर्ष16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य डेंगू जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से मनाया जाता है, क्योंकि आज भी लोगों के बीच डेंगू जैसे गंभीर बुखार के प्रति जागरुकता की कमी है। इसलिए डेंगू दिवस को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस खतरनाक बीमारी से जागरूक करना है।

नेशनल डेंगू दिवस 2024 की थीम क्या है
इस साल के लिए राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “डेंगू रोकथाम: एक सुरक्षित कल के लिए हमारी जिम्मेदारी” है। वहीं साल 2023 में डेंगू दिवस की थीम का नाम "डेंगू को हराने के लिए समझदारी का उपयोग करें" था। गौरतलब है कि हर साल डेंगू दिवस की अलग-अलग थीम रखी जाती है।

बनाया गया डेंगू वार्ड
जिला अस्पताल के सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस है। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खासतौर से इस दिवस को मनाया जाता है। गुरुवार को आगरा के जिला अस्पताल में इस अवसर पर एक डेंगू अवार्ड की शुरुआत की गई है जहां पर डेंगू मरीजों के इलाज के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।

डेंगू भी एक खतरनाक बीमारी
जिला अस्पताल के एसआईसी राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि डेंगू भी एक खतरनाक बीमारी है। यह बीमारी एक एडीज मच्छर के काटने से होती है। किसी व्यक्ति को डेंगू के लक्षण प्रतीत हो तो वह तुरंत अपनी चिकित्सक से सलाह ले साथ ही डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास पानी को जमाना होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहने।

Also Read