फिरोजाबाद में छत पर लड़ रहे दो भाइयों के बीच फायरिंग : पड़ोस में सो रही महिला के पेट में गोली लगी, हालत गंभीर

UPT | जिला अस्पताल में भर्ती महिला

Jun 27, 2024 12:16

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार की रात दो भाइयों में मारपीट हुई और गोलियां चलीं। जिसमें पड़ोसी की छत पर सो रही महिला के पेट में गोली लग गई और वह घायल हो गई।

Firozabad News : फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटेना हर्षा में बुधवार रात दो भाइयों में झगड़े के बाद फायरिंग शुरू हो गई जिसमें पड़ोसी की छत पर सो रही महिला के पेट में गोली लग गई और वह घायल हो गई। सूचना मिलने पर जसराना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह है मामला
बुधवार देर रात कटेना हर्षा गांव में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सर्वेश और टिल्लू नाम के दो भाइयों के बीच रंजिश के चलते फायरिंग हुई। इस दौरान छत पर सो रही पड़ोसी महिला सुनीता के पेट में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला सुनीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे दो भाइयों सर्वेश और टिल्लू में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें गोली चल गई,जो पड़ोस की महिला के पेट में लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Also Read