Firozabad News : भीषण गर्मी की चपेट में आने से वृद्ध की बिगड़ी तबियत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

UPT | जिला संयुक्त चिकित्सालय

Jun 17, 2024 23:13

जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी एवं लू के थपेड़ों से बेहाल कबाड़ा बीनने वाले एक अज्ञात की अचानक तबियत खराब हो गई। वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा। जिसके बाद...

Firozabad News : जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी एवं लू के थपेड़ों से बेहाल कबाड़ा बीनने वाले एक अज्ञात की अचानक तबियत खराब हो गई। वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत
सोमवार दोपहर एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध बेहोशी की हालत में मैनपुरी चौराहे के समीप पड़ा मिला। जिसको देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल ही इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बेहोश वृद्ध को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात बीमार भी प्रतीत हो रहा था। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संभवतः भीषण गर्मी एवं लू की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हुई है। 

Also Read