Loksabha Elections-2024 : सपा मुखिया बोले-मैंने नहीं लगवाई वैक्सीन, हवाओं का रुख बदल चुका है, नेताजी ने बनाई मैनपुरी की पहचान

UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

May 03, 2024 21:20

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट के किशनी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि जिस प्रकार फ्री वैक्सीन लगवाई गई थी। उसी प्रकार उनके हार्ट के जांच भी फ्री कराई जाए।

Mainpuri News : यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ​डिंपल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ ही अब लोगों की जान को भी खतरा हो गया है। मैंने वैक्सीन नहीं लगवाई। अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हवाओं का रुख बदल गया है। पहले-दूसरे चरण में बीजेपी का सफाया हो गया है। वहीं, मैनपुरी को नेताजी के नाम से जानते हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में किशनी में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के साथ ही वैक्सीन लगवा कर हमारी जान को भी खतरा पैदा कर दिया है। सभा में आए हुए बहुत से लोगों ने वैक्सीन लगवाई होगी। हम सरकार से कहेंगे कि जैसे फ्री वैक्सीन लगवाई। अब लोग अपने हार्ट की जांच करवाना चाहते हैं। बीजेपी के लोगों ने फ्री वैक्सीन लगवाई, उसी तरह से गरीबों की जांच फ्री कराई जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत समस्या ना हो।

तीसरे चरण के चुनाव में बीजेपी का हो रहा सफाया
अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि तेज धूप है, वहीं हवाएं कुछ राहत दे रही हैं। पहले ही चरण से हवाओं का जो रुख रहा है। उन हवाओं ने बीजेपी को उखाड़ फेंका है। तीसरे चरण के चरण का चुनाव अमेठी से मैनपुरी तक है। इस चरण में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। बीजेपी के बड़े-बड़े नेता मैनपुरी आ रहे हैं। वो केवल औपचारिकता कर रहे हैं। वो लोग केवल मैनपुरी देखने आ रहे हैं। जब परिणाम आएगा, तो सिर्फ जीतने का नहीं, बल्कि जीत का रेकॉड होगा।

संविधान बचेगा, तो लोकतंत्र बचेगा
नेताजी ने जो मैनपुरी की पहचान बनाई है, वो किसी से छिपी नहीं है। पूरे देश में मैनपुरी को लोग जानते हैं, नेताजी के क्षेत्र के नाम से। इस बार ज​ब देश का चुनाव हो रहा है। देश की बड़ी जीतों में मैनपुरी का नाम भी आना चाहिए। यह संविधान को बचाने का चुनाव है। संविधान उनसे बचाना है, जो ब्राहमांड के सबसे झूठे लोग हैं। संविधान बचेगा, तो हमारा लोकतंत्र बचेगा। संविधान बचेगा, तो हमारा आप का सम्मान बचेगा। ​बीजेपी हटेगी तो मंहगाई कम होगी, बेरोजगारी कम होगी।

यह परिवर्तन का चुनाव है
डिंपल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2024 का जो चुनाव होने जा रहा है। यह देश की दिशा को बदलने वाला चुनाव है। यह बदलाव और परिवर्तन का चुनाव है। दबाव की राजनीति हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि देश में लोकतंत्र कायम रहे। देशवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। युवाओं के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। अग्निवीर योजना लाकर बीजेपी ने राष्ट्र का सम्मान गिराने का काम किया है।
 

Also Read