रिश्तों का कत्ल : सगे बेटे ने मां की हत्या कर शव खेत में दफनाया, ऐसे सलाखों के पीछे पहुंचे हत्यारे

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 19, 2024 15:03

मैनपुरी में सगे बेटे ने जमीन के लालच में मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को खेत में ही दफना दिया। सौतेले बेटे ने मां के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जिस बेटे से मां नफरत करती थी, उसी ने मां न्याय को दिलाया।

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। मैनपुरी में एक मां जो अपने सगे बेटे को सबसे ज्यादा प्यार करती थी। वहीं, सौतेले बेटे को नफरत की नजर से देखती थी। उसी सौतेले बेटे ने मां के कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल, सगे बेटे ने जमीन के लालच में सगी मां की हत्या कर शव को खेतों के बीच दफना दिया था। सौतेले बेटे को शक हुआ, तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सगे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो, उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात को खेत से शव को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

दो साथियों के साथ मिलकर की हत्या
सकरौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सीमा देवी (55) 13 जून से लापता थीं। सीमा देवी के बेटे रामशंकर ने अपने दो साथियों रामबाबू और नीरज के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मां के शव को अपने ही खेत में दफना दिया था। सीमा देवी कई दिनों से लापता थीं। उनके सौतेले बेटे हरपाल को शक हुआ।

बेटे की निशानदेही पर शव बरामद
हरपाल ने मां के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रामशंंकर को हिरासत में पूछताछ की, तो घटना कुबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से शव बरामद कर लिया। सोमवार देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि मृतका अपनी जमीन बेचना चाहती थी। उसके बेटे को डर था कि मां जमीन बेंचकर उसका पैसा किसी और को ना देदे। इस वजह से उसने अपनी मां की हत्या कर शव को दफना दिया। इस मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Also Read