आचार संहिता का उल्लंघन : मैनपुरी में अखिलेश-डिंपल के रोड शो में सपाइयों का हंगामा, 90 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

UPT | अखिलेश और डिंपल यादव

May 05, 2024 15:16

अखिलेश यादव के रोड शो में सपाइयों ने जमकर बवाल काटा। इस मामले में पुलिस ने 90 से अधिक सपाइयों पर एफआईआर दर्ज की है।

Mainpuri News : चुनाव के मद्देनजर यूपी की सियासी का माहौल गरम है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव के रोड शो का आयोजन किया गया था। अखिलेश यादव के रोड शो में सपाइयों ने जमकर बवाल काटा। इस मामले में पुलिस ने 90 से अधिक सपाइयों पर एफआईआर दर्ज की है।

रोड शो के बाद सपाईयों ने काटा बवाल
रोड शो में सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे थे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर भीड़ द्वारा गाली गलौज की गई थी। रोड शो के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे करते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित किया और जमकर बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी करहल चौराहे पर पहुंच गए थे। इस दौरान भाजपाई भी आक्रोशित दिखे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। और उनका आक्रोश शांत कराया। इस मामले में एक प्राथमिकी कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिभान सिंह गौतम ने 90 से अधिक सपाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  

90 से अधिक सपाइयों मुकदमा दर्ज 
रोड शो के बाद सपाइयों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया, जिससे आचार संहिता का उल्लघंन हुआ। हालात बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त फोर्स मंगवाना पड़ा। प्राथमिकी में उपद्रवियों की बाइकों के नंबर अंकित किए गए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि मौके पर मौजूद जनता द्वारा घटना के वीडियो बनाए गए। जिसके जरिए आरोपितों की पहचान की जा सकती है। इस पर पुलिस ने धारा 147, 188, 295ए, 504, 171एच के तहत 90 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी
इसके साथ ही दूसरी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता अक्षय राठौर ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि अखिलेश यादव का रोड में शामिल समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर गाली गलौज की गई है। अक्षय राठौर ने गाली गलौज का वीडियो भी पुलिस को दिया है। फिलहाल, दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों को धरदबोचने का प्रयास कर रही है। 

Also Read