मथुरा में दर्दनाक हादसा : परिवार के साथ दर्शन करने आया 8 वर्षीय बालक यमुना में डूबा, परिवार में मचा कोहराम

फ़ाइल फोटो | रमन

Jul 22, 2024 01:25

गुरुपूर्णिमा पर्व पर वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने आए एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार संग यमुना में स्नान कर रहे 8 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि...

Mathura News : गुरुपूर्णिमा पर्व पर वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने आए एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार संग यमुना में स्नान कर रहे 8 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जब कि तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया। बालक के डूबने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यमुना में डूबे बालक को खोजने के लिए गोताखोरों को लगाया, उसके कुछ देर बाद केशीघाट पर नाविकों को यमुना में बालक का शव तैरता मिला। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गुरुपूर्णिमा पर दर्शन करने गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, गांव पपढेल थाना भोजपुर, राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी बृजेश शर्मा गुरुपूर्णिमा पर अपने परिवार साथ शनिवार रात को वृंदावन आए थे। वह रात में अपने गुरूजी के पानीघाट स्थित किलोल बिहारी आश्रम में रुके। जिसके बाद सुबह उन्होंने अपने परिवार संग वृंदावन की परिक्रमा की। उसके बाद श्रृंगार वट घाट पर परिवार की महिलाएं और बच्चे यमुना में नहाने चले गए। नहाने के दौरान उनका 8 वर्षीय बेटा रमन सहित तीन अन्य परिजन अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। जिस पर परिजनों ने शोर मचाया तो पास में मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें तीन लोगों को काफी मशक्कत के बाद सकुशल बचाया लिया गया, लेकिन तब तक बालक रमन गहरे पानी में डब चुका था।

नाविकों को मिला बच्चे का शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बालक को ढूंढने के लिए गोताखोरों को लगाया। वहीं कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक का शव केशीघाट पर यमुना में तैरता मिला है। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों से बालक की शिनाख्त कराई। उसके बाद पुलिस ने बालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read