Mathura News : डालमिया फ़ार्म में पेड़ काटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Sep 24, 2024 21:23

छटीकरा वृंदावन मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के मामले में आरोपी शंकर सेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी...

Mathura News : छटीकरा वृंदावन मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के मामले में आरोपी शंकर सेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा । पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया।

300 की संख्या में हरे पेड़ काटे
जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व डालमिया फार्म हाउस में करीब 300 की संख्या में हरे पेड़ काटे गए थे। वन विभाग,एमवीडीए, विधुत विभाग  ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। वन विभाग ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एमवीडीए ने भी ग्रिल तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है और विधुत विभाग ने भी। यह पूरा मामला शहर के लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

24 घंटे बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट
कई राजनैतिक संगठनों के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हरे पेड़ों पर विभागों की मिलीभगत से आरा चलाया गया है। इस मामले में वन रक्षक एवं दरोगा को निलंबित किया जा चुका है तथा रेंजर को नोटिस दिया गया है। माना जा रह है कि कई अन्य पर भी जल्द ही गाज गिरने जा रही है। एक रात में करीब 300 फलदार ,छायादारहरे वृक्ष काट दिये गए। मीडिया में खबर आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और अपनी कुर्सी बचाने के लिए घटना के  करीब 24 घण्टे बाद वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई  और उसके बाद एमवीडीए और विधुत विभाग की नींद खुली। जिसके बाद डालमिया फार्म हाउस मामले के मुख्य आरोपी शंकर सेठ को गिरफ्तार किया गया।

Also Read