Mathura News : श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दर्जनों घायल, एक की हालत गंभीर

UPT | क्षतिग्रस्त टेंपो

Jun 21, 2024 19:04

मथुरा गोवर्धन रोड़ पर मिट्टी खनन के लिये दौड़ रहे टेक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालु घायल हो गये।

Mathur News : जनपद में जमकर खनन चल रहा है। ऐसा कोई गांव या क्षेत्र नहीं है जहां पर बालू मिट्टी का खनन न हो रहा हो, रात और दिन सड़कों पर सरपट ट्रैक्टर ना दौड़ रहे हो, बेख़ौप होकर दौड़ते हुए लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं।

एक श्रद्धालु की हालत गंभीर
ताजा मामला थाना हाइवे क्षेत्र गोवर्धन मार्ग का खामिनी के समीप का है, जहां मिट्टी खनन को ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गये। घटना को लेकर चीख पुकार मच गई। जिसमें से एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे आगरा रेफर कर दिया गया।

गोवर्धन की परिक्रमा करके वापस को लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, यह सभी श्रद्धालु आगरा के रहने वाले हैं और गोवर्धन की परिक्रमा करके वापस को लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर के चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस अपनी खान पूर्ति करने में जुट गई। क्योंकि पुलिस की नाक के नीचे खनन चल रहा हो और पुलिस को पता नहीं यह संभव नहीं है।

Also Read