Mathura News : ट्रेनों में महिलाओं के लिए सुरक्षा की नई पहल, 'मेरी सहेली' से मिल रही सुरक्षा... 

UPT | ट्रेनों में महिलाओं को सुरक्षा की नई पहल

May 24, 2024 19:18

आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए ऑपरेशन 'मेरी सहेली' शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत कुल 98,958 महिला यात्रियों को सहायता...

Mathura News : आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए ऑपरेशन 'मेरी सहेली' शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत कुल 98,958 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 मई-2024 तक 13,706 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है।

ये है पूरी स्कीम
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन रेलवे प्रशासन इन दिनों ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मेरी सहेली योजना चलाई जा रही है। यह योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में फिलहाल लागू की गई है। जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाड़ी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन पर ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है। साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं महिलाएं
प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है, जो आगरा मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रहीं हैं।

Also Read