मथुरा से अच्छी खबर : वृंदावन में जुगलघाट से केसीघाट के बीच क्रूज चलाने की तैयारी तेज, केसीघाट पहुंचा गरुड़ क्रूज

UPT | केसीघाट पहुंचा गरुड़ क्रूज

Mar 31, 2024 15:30

सरकार द्वारा धर्म नगरी वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है...

Mathura News (Vinod Sharma) : सरकार द्वारा धर्म नगरी वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके तहत जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृंदावन से गोकुल तक क्रूज चलाने की योजना तैयार की गई थी। जिसके तहत करीब दो माह पूर्व एक क्रूज लाया गया था। जिसे रिपेयर कराए जाने के बाद अब यमुना में उतारने की तैयारी की जा रही है। 

जुगलघाट से केसीघाट के बीच क्रूज चलाने की तैयारी 
मथुरा-वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना में क्रूज चलाने की योजना तैयार की थी। जिसके तहत एक कंपनी के साथ पीपीपी मॉडल पर क्रूज संचालन का अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध के तहत वृंदावन से गोकुल तक यमुना में क्रूज चलाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन अब प्रशासन द्वारा गोकुल तक क्रूज चलाए जाने के बजाय वृंदावन में जुगलघाट से केसीघाट के मध्य ही क्रूज चलाने की तैयारी की जा रही है।

अब वृंदावन में ही किया जाएगा संचालन
क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी से जुड़े लोगों की मानें तो वृंदावन में यमुना पर केसीघाट एवं ब्रह्म ऋषि देवराह बाबा समाधि स्थल के निकट बने पांटून पुल से क्रूज के निकलने में अड़चन आ रही है। इस कारण इसका संचालन अब वृंदावन में ही किया जाएगा। बताया गया है कि जल्द ही यमुना में क्रूज का ट्रायल किया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही यमुना में गरुड़ क्रूज से पर्यटक यहां के प्राचीन, पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन कर सकेंगे। वहीं वृंदावन से गोकुल के बीच क्रूज का संचालन अधर में लटकने से लोगों को निराशा भी हो रही है।

Also Read