Agra News : मुंबई पुलिस ने हरीपर्वत इलाके से डॉन को उठाया, 40 साल बाद मिला पापा...

UPT | मुंबई पुलिस 40 साल बाद डान को अपने साथ ले गई।

May 08, 2024 13:31

आगरा में पिछले कई वर्षों से मुंबई का डॉन थाना हरीपर्वत क्षेत्र में अपने परिवार के साथ गुमनाम जिंदगी गुजार रहा था। मुंबई पुलिस से बचने के लिए उसने आगरा को अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस आरोपी पापा...

Agra News : आगरा में पिछले कई वर्षों से मुंबई का डॉन थाना हरीपर्वत क्षेत्र में अपने परिवार के साथ गुमनाम जिंदगी गुजार रहा था। मुंबई पुलिस से बचने के लिए उसने आगरा को अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस आरोपी पापा उर्फ़ दाऊद तक एक मोबाइल नंबर के जरिए आगरा तक पहुंची। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने आगरा में दबिश दी और 70 वर्षीय आरोपी पापा उर्फ दाऊद को गिरफ्तार कर अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आगरा में परिवार के साथ रह रहा था। मुंबई पुलिस तलाश में जुटी थी।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में वर्ष 1984 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी पापा उर्फ दाऊद को नामजद किया गया था। आरोपी मुंबई निवासी पीड़िता के घर के पास रहता था। मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जमानत पर बाहर आने के बाद दाऊद कुछ समय तारीखों पर आया। उसके बाद फरार हो गया। अदालत ने पुलिस को आरोपी को पेश करने के आदेश दिए थे। मुंबई पुलिस ने आरोपी के पुराने परिचितों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। जिसकी मदद से पुलिस दाऊद तक पहुंची।

ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई पुलिस
पापा उर्फ दाऊद पिछले कईं वर्षों से हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि दाऊद को मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और वहां से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर चली गई।   

Also Read