उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को बताया झूठा और कपटी : कहा-राजनीति में कभी ऐसा नेतृत्व नहीं देखा

UPT | भाजपा की सदस्यता अभियान के पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Sep 16, 2024 21:44

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार को अलीगढ़ के टप्पल इलाके में भाजपा की सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे ।

Short Highlights
  • कार्यकर्ता सक्रियता से घर-घर जाकर चला रहे हैं सदस्यता अभियान
  • उपचुनाव में सभी सीट जीतेंगी भाजपा 
Aligarh News : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार को अलीगढ़ के टप्पल इलाके में भाजपा की सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे । टप्पल इलाके के श्याम विद्या पब्लिक स्कूल में सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया गया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन वह झूठ और कपटी आदमी है। उन्होंने कहा कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद मुख्यमंत्री की हैसियत से वह न तो साइन कर सकता है, न कैबिनेट की मीटिंग में बैठ सकता है. अरविंद केजरीवाल पर जब आरोप लगे थे, तभी इस्तीफा दे देना चाहिए था । राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ, यह पहली बार देखने को मिल रहा है । केजरीवाल की बातों पर यकीन नहीं है। 

कार्यकर्ता सक्रियता से घर-घर जाकर चला रहे हैं सदस्यता अभियान   
वहीं, टप्पल कस्बे में कार्यक्रम के बाद घर - घर जाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में भाजपा की सदस्यता अभियान चल रहा है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का काम शुरू हो गया है, इसीलिए अलीगढ़ जिले में आया हूं और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं।  

उपचुनाव में सभी सीट जीतेंगी भाजपा 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। आम समाज के हित में सोचने वाली पार्टी है और विकास की ओर ले जाने वाली पार्टी है। यह जनता को भी लगता है इसलिए पार्टी से जनता जुड़ना चाहती है। भाजपा उन्हें सदस्य बनाना चाहती है। भाजपा पूरे विश्व की नंबर वन पार्टी है। वहीं, उपचुनाव के सवाल पर कहा कि हम सभी सीट पर जीत हासिल करेंगे, अच्छे वोटो से जीतेंगे। भाजपा की स्थिति अच्छी होगी, कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से काम कर रहा है। 

Also Read