Aligarh News : अलीगढ़ में औरंगजेब हत्याकांड मामले में अजय राय पीड़त परिवार से मिलने पहुंचे, कहा - सरकार में अन्याय , अत्याचार हो रहा है

UPT | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व सहारनपुर सांसद इमरान मसूद पीड़ित परिवार से मिले

Jun 29, 2024 17:32

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा की यह सरकार अत्याचार और अन्याय कर रही है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश में भाईचारा के वातावरण को मजबूत बनाने का काम कर रही है।

Short Highlights
  • पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है
  • समाज के सौहार्द को तोड़ने वाली घटना है 
  • मृतक औरंगजेब सहित 5 लोगों पर डकैती व छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज
Aligarh News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा की यह सरकार अत्याचार और अन्याय कर रही है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश में भाईचारा के वातावरण को मजबूत बनाने का काम कर रही है।  उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में मामू भांजा में औरंगज़ेब हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज से होनी चाहिए। अजय राय के साथ कांग्रेस के सासंद व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।   

पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है

अजय राय कांग्रेस के दो सांसदों के साथ अलीगढ़ में औरंगज़ेब की पिटाई से मौत के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। पहले भी कांग्रेस के लोग पीड़ित परिवार से मिले हैं और आज दो सांसद इमरान मसूद और तनुज पुनिया के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर दर्द बांटा है। उन्होंने कहा की परिवार को न्याय मिलेगा. यह घटना देश की संसद में उठेगी।  

समाज के सौहार्द को तोड़ने वाली घटना है 

वहीं,सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी के लोग प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में परिवार से मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह समाज के सौहार्द को तोड़ने वाली घटना है और इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए शासन - प्रशासन से बात करेंगे। यह बहुत दुखद घटना है।  उन्होंने कहा कि यह घटना पार्लियामेंट में उठाएंगे। वहीं मृतक औरंगजेब और उसके साथियों के खिलाफ शनिवार को  मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर कहा कि यह पुलिस का खेल है और यह चलता रहता है जो मर गया है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  

मृतक औरंगजेब सहित 5 लोगों पर डकैती व छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज
 
मामले में मृतक औरंगजेब सहित 5 लोगों पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी लोगों के खिलाफ डकैती, छेड़खानी के तहत कार्रवाई की गई है। कारोबारी की पत्नी की तहरीर पर छेड़छाड़ और डकैती में केस  थाना गांधी पार्क में दर्ज हुआ है।  इस घटना को लेकर BJP MLA मुक्ता संजीव राजा  ने मृतक औरंगजेब की हत्या में गिरफ्तार हुए आरोपियों को बचाने के लिए धरने पर बैठी थी। क्षेत्राधिकारी द्वितीय आर के सिसोदिया ने बताया कि मामू भांजा प्रकरण में 18 जून की रात्रि मकान में लूटपाट और छेड़छाड़ की गई । तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें सत्यता और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी । 
 

Also Read