Kasganj News : शहर में कायस्थ महिला सभा ने गाए सावन के गीत, धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

UPT | महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

Aug 07, 2024 23:55

कासगंज शहर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा ने बुधवार को हरियाली तीज के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन..

Kasganj News : कासगंज शहर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा ने बुधवार को हरियाली तीज के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साधना जौहरी के नेतृत्व में शहर के पंखावाला बाग स्थित बीएस डायनामिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना जौहरी का स्वागत सम्मान किया गया।

प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया
इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे का परिचय कराया। इसके बाद झूला झूलकर हरियाली तीज के मल्हार गाईं। हाथों पर मेंहदी रचाई। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान किरन सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अंकिता श्रीवास्तव, आरती सक्सैना, नीतू सक्सेना, पूजा सक्सेना, शिल्पी सक्सेना, उपासना श्रीवास्तव, प्रीति सक्सेना, विनीता सक्सेना, अलका सक्सेना, ज्योति सक्सेना, माधवी सक्सेना, बिंदु सक्सेना, शिखा सक्सेना, राधा सक्सेना, सुधा सक्सेना, पूनम सक्सेना, मोनी सक्सेना, कोमल सक्सेना, सुमन सक्सेना, आशी सक्सेना, कनक सक्सेना, अनुराधा सक्सेना, सृष्टि सक्सेना, परी सक्सेना, मिष्ठी सक्सेना, नव्या सक्सेना मौजूद रहीं।

Also Read