Aligarh News : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मां गई थी भाई की शादी में, जानें पूरा मामला...

UPT | घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म।

May 14, 2024 18:45

अलीगढ़ में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना थाना विजयगढ़ इलाके के क़स्बे की है। वारदात के बाद...

Short Highlights
  • भाई की शादी में सादाबाद गई थी किशोरी की मां।
  • छत पर सो रही लड़की के साथ पड़ोसी युवक ने की दरिंदगी।
Aligarh News : अलीगढ़ में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना थाना विजयगढ़ इलाके के क़स्बे की है। वारदात के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। 

ये है पूरा मामला
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सादाबाद स्थित मायके में भाई की शादी में गई हुई थी। शादी होने के बाद वह सादाबाद में ही भाई के घर रुक गई। पति और बड़ी बेटी शादी के बाद 11 मई को विजयगढ़ स्थित घर आ गए थे। रविवार को बेटी छत पर सोयी हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अभिषेक घर में घुस आया और बेटी को दबोच कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दीपक ने बेटी को धमकी दी कि किसी को बताया तो छोटे भाई को जान से मार देंगे। जब वह सादाबाद से वापस घर लौटी तो इस घटना के बारे में बेटी ने जानकारी दी। उसके बाद थाना विजयगढ़ में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह ने बताया कि थाना विजयगढ़ में दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Also Read