अम्बेडकरनगर के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : एसपी ने 5 निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षकों का किया तबादला

UPT | पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ

Oct 06, 2024 13:56

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 5 निरीक्षकों और 12 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है...

Short Highlights
  • अंबेडकरनगर के कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल
  • 5 निरीक्षकों और 12 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
  • एसपी ने सभी अधिकारियों को दिया निर्देश 
Ambedkar Nagar News : अम्बेडकरनगर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 5 निरीक्षकों और 12 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। शनिवार देर रात हुए इन तबादलों के बाद, एसपी ने सभी अधिकारियों को तुरंत नए कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। यह निर्णय पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन निरीक्षकों का हुआ तबादला
बता दें कि तबादले के तहत निरीक्षक श्रीचंद्र यादव को थाना इब्राहिमपुर से अपराध एवं विवेचना थाना अलापुर, निरीक्षक सर्वदमन सिंह को प्रभारी स्वाट सेल से थाना इब्राहिमपुर और निरीक्षक राजेश कुमारी सिंह को अपराध एवं विवेचना थाना आलापुर से थाना अकबरपुर भेजा गया है। इसके अलावा, निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव और निरीक्षक नागेंद्र पाल सिंह को भी उनके नए कार्य क्षेत्रों में तैनात किया गया है।



उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए
इसके साथ ही उप निरीक्षकों के तबादलों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उप निरीक्षक राजेद्र कुमार यादव को चौकी प्रभारी सेवागंज इब्राहिमपुर से थाना इब्राहिमपुर, जबकि उप निरीक्षक जितेद्र सिंह को जनसुनवाई सेल से मेडिकल कॉलेज थाना अलीगंज में भेजा गया है। इसी तरह अन्य उप निरीक्षकों को भी नए क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

बैठक में लिया गया निर्णय
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में अपराध के नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के त्वरित समाधान के लिए इन तबादलों का निर्णय लिया। उनका उद्देश्य है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में तेजी लाकर अपराध का ग्राफ कम किया जाए। इसके लिए उन्होंने भारी संख्या में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण की कार्यवाही की।

कानून व्यवस्था में होगा सुधार
जानकारी के अनुसार, इन तबादलों की सूचना को तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र अधिकारी और थाना अध्यक्ष शामिल हैं। यह बदलाव 5 अक्टूबर 2024 को किए गए हैं और उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार होगा और अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें- रामनगरी में दीपोत्सव का आठवां संस्करण : 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य, कुम्हारों को मिला रोजगार

Also Read