अयोध्या पहुंचे असम के राज्यपाल : सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रामलला के किए दर्शन

UPT | असम के गवर्नर को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Oct 06, 2024 18:54

असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Short Highlights
  • *अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर*
  • *बोले- आराध्य प्रभु श्री राम का दर्शन करने का मिला सौभाग्य*

Ayodhya News : असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या धाम में राम लला और हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन किया।

भगवान राम के लिए दर्शन
दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। यहां आकर उन्होंने हनुमान जी का भी दर्शन किया और प्रभु से प्रार्थना की कि देशवासियों, हमारे असम राज्य, मणिपुर समेत सभी राज्यों की जनता को सुख, शांति और समृद्धि दें। प्रभु राम सभी को यश प्रदान करें और सभी जनता को हर प्रकार का सुख मिले। यही उनकी प्रार्थना है।

बोले- संस्कृति से जुड़ रहा पूर्वात्तर
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की परिकल्पना साकार हो रही है। भारत सरकार और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे राज्य की संस्कृति का संगम हो रहा है। इसमें अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से असम और पूर्वोत्तर राज्य भी उत्तर राज्यों से जुड़ रहे हैं।

मंदिर देखकर भाव विभोर हुए
राम मंदिर को देखकर भाव-विभोर हुए राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या अद्भुत है, अद्वितीय है और अलौकिक है। प्रभु राम का दरबार बहुत सुंदर है। इसके लिए वे राम मंदिर न्यास, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत बधाई देते हैं। अद्भुत, अद्वितीय और अलौकिक राम मंदिर बना है। राज्यपाल जवाहरलाल नेहरू नृत्य अकादमी के शुभारंभ के अवसर पर अयोध्या पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Also Read