मिल्कीपुर पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह : 500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

UPT | कुचेरा मंडल में सदस्यता कैम्प में पूर्व सांसद लल्लू सिंह।

Oct 06, 2024 20:08

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी और महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया।

Short Highlights
  • *मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल में लगा सदस्यता कैम्प*
  • *पांच सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई*
Ayodhya News : भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी और महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। आयोजन स्थल पर पूर्व सांसद का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

भाजपा को बताया राष्ट्रवादी पार्टी
इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। "देश हित प्रथम" के साथ अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। पूर्व सांसद ने भाजपा सरकारों का बखान किया और कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके सफल क्रियान्वयन से लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद हुए बदलावों को जनता ने स्वयं महसूस किया है।

पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान डॉ. अरविंद सिंह, विनोद कुमार, प्रवीण सिंह, गजेन्द्र सिंह, माता बदल सिंह, जगदीश दूबे, नन्हें सिंह, दीपक पाठक, अखंड प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अंकुर निषाद, रवि सोनकर, जितेंद्र निषाद, शिव नारायण, श्याम लाल निषाद, हेमंत निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read