बाराबंकी में छज्जा गिरने से बुजुर्ग घायल : पानी का पाइप डालते समय हुआ हादसा, जानें पूरा मामला

UPT | छज्जा गिरने से बुजुर्ग घायल

Oct 06, 2024 17:20

बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के कुम्हरावा गांव में जर्जर छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जे के गिरने से सरिया भी उनके शरीर में घुस गई। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे ...

Barabanki News : बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के कुम्हरावा गांव में जर्जर छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जे के गिरने से सरिया भी उनके शरीर में घुस गई। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि बुजुर्ग अली हुसैन मलबे के नीचे दबे हुए थे। तुरंत उन्हें खींचकर बाहर निकाला गया। घायल बुजुर्ग को लहूलुहान अवस्था में ग्रामीणों ने नजदीकी प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया।

छज्जा जर्जर हो चुका था
बताया जा रहा है कि छज्जा जर्जर हो चुका था और अक्सर उस पर पानी जमा हो जाता था। पानी निकालने के लिए पाइप डालते समय अचानक छज्जा गिर गया, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में सरिया भी उनके शरीर में घुस गई।



घायल बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में जारी
घायल बुजुर्ग के पुत्र ने बताया कि उनके पिता छज्जे पर जमा पानी निकालने के लिए पाइप डाल रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से छज्जा गिर गया। इसके परिणामस्वरूप उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि वह कुछ दूरी पर थे, वरना उन्हें भी चोट लग सकती थी। फिलहाल, घायल बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में जारी है।

Also Read