बाराबंकी में सामूहिक विवाह समारोह : 98 जोड़ों की शादी और निकाह, भाकियू ने किया था आयोजन

UPT | सामूहिक विवाह का आयोजन

Oct 06, 2024 16:48

बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सामूहिक विवाह और निकाह समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 93 जोड़ों की शादी की गई, जबकि 5 जोड़ों के निकाह भी संपन्न हुए...

Barabanki News : बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सामूहिक विवाह और निकाह समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 93 जोड़ों की शादी की गई, जबकि 5 जोड़ों के निकाह भी संपन्न हुए। इस अवसर पर आयोजकों ने नव दंपतियों को सिलाई मशीन, अलमारी, कपड़े और अन्य उपहार भेंट किए।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने किया महाकुंभ 2025 के लोगो का उद्घाटन : सभी धर्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं को मिली जगह, यूनेस्को से मिली मेले को मान्यता

एक ही मंच पर दो धर्म
एक ही मंच पर मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधू के फेरे चल रहे थे, जबकि दूसरी ओर मौलवी द्वारा निकाह का कबूल नाम पढ़ा जा रहा था। यह दृश्य भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह और निकाह समारोह का था, जो बाराबंकी के गल्ला मंडी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कुल 98 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 93 सामूहिक विवाह और 5 निकाह शामिल थे। आयोजन के दौरान वर-वधू और उनके परिजनों के लिए गाजे-बाजे के साथ खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। यह समारोह गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में देखा गया।



नव दंपतियों को दिया उपहार
भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने बताया कि नव दंपतियों को उपहार स्वरूप सिलाई मशीन, अलमारी और कपड़े भेंट किए गए। इस आयोजन में नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी मौजूद रहे, जिन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करती रहती है। उन्होंने इस बाराबंकी के समारोह को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया।

सामाजिक लोग भी रहे शामिल
विवाह समारोह में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अन्य सामाजिक लोग भी शामिल हुए। यह विवाह समारोह कई दिनों से तैयारी के तहत चल रहा था और भारतीय किसान यूनियन की पूरी टीम इस आयोजन में जुटी हुई थी। इस मेहनत का फल स्वरूप सामूहिक विवाह और निकाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Also Read