Barabanki News : ग्राम प्रधान और अफसरों ने आवास आवंटन में की धांधली, महिला ने की शिकायत

UPT | शिकायत करने डीएम कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला

Jul 09, 2024 16:11

बाराबंकी में आज एक महिला ने आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। उसने जिला मुख्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत डीएम से की है। महिला का आरोप है कि उसके आवास का पैसा किसी और को दे...

Barabanki News : बाराबंकी में आज एक महिला ने आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। उसने जिला मुख्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत डीएम से की है। महिला का आरोप है कि उसके आवास का पैसा किसी और को दे दिया गया और जब उसने बीडीओ से शिकायत की तो किसी और का घर जांच में दिखा दिया गया। जबकि वह आज भी छप्पर में रहती है। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

ये है पूरा मामला
मामला जनपद के सिरौली गौसपुर तहसील के विकास खंड पूरे डलई का है। जहां के ग्राम नसीमपुर निवासी महिला ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों पर आवास आवंटन में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सुंदारा ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि आवास हेतु 2018 में आवेदन किया गया था। सन 2023 की सूची क्रम संख्या 13 पर उसका नाम दर्ज है। ग्राम प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों द्वारा दूसरी महिला का नाम दर्ज कर आवास की धनराशि उसके खाते में भेजकर आवास बनवा दिया गया। अपने आवास के संबंध में जब सुंदारा ने ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री से जानकारी की तो उसे गालियां दी गईं और 50 हज़ार रुपए की मांग की गई। 

बीडीओ से भी की थी शिकायत
इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। जिस पर जांच टीम ने उसके ससुर और जेठ के घर का फ़ोटो खींचकर फर्जी रिपोर्ट लगा दी कि इनका घर बना हुआ है। जबकि वह आज भी कच्चे छप्परनुमा घर में रहती है। यह घर काफ़ी जर्जर अवस्था में हैं। पीड़ित महिला अपने जेठ और ससुर से क़रीब दस वर्षों से अलग रह रही है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उचित जांच कर आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।

Also Read